फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पौड़ी जिले को मिली 63 महिला कांस्टेबल

पौड़ी जिले को मिली 63 महिला कांस्टेबल

Thu, 31 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी जिले को मिली 63 महिला कांस्टेबल
पौड़ी। जिले में 63 रिक्रूट महिला कांस्टेबल की तैनाती के बाद अब थानों में महिला पुलिस की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। एसएसपी जेआर जोशी ने बृहस्पतिवार को इन रिक्रूट महिला कांस्टेबल को जरूरी गुर भी सिखाए।
विज्ञापन

31 पीएसी देहरादून, चंबा व टिहरी में प्रशिक्षण के बाद बृहस्पतिवार को 63 महिला कांस्टेबल ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले में ज्वाइनिंग ली। थानों में छह माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए तैनाती से पहले एसएसपी ने उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। एसएसपी जोशी ने कहा कि देश-विदेश में होने वाली आतंकवादी, माओवादी, नक्सलवादी घटनाओं को भी कांस्टेबल समझने की कोशिश करें। घटनाओं पर नजर रखने के साथ ड्यूटी सतर्कता से करें और हर वक्त चौकन्ना रहें। वृद्धों, महिलाओं व बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार और अनुशासन का पूरा ख्याल रखें।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि थानों में व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट एक रजिस्टर में प्रत्येक दिन का प्रशिक्षण अंकित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed