फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सरकारी विद्यालयों में प्रवेश का किया आह्वान

सरकारी विद्यालयों में प्रवेश का किया आह्वान

Sat, 20 Apr 2019 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों में प्रवेश का किया आह्वान
पौड़ी। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाए जाने का आह्वान किया है। संस्था के कलस्टर समन्वयक गौरव कुमार ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षित शिक्षक होते हैं। वर्तमान दौर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था में तेजी के साथ सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। संस्था जनपद पौड़ी के विभिन्न विद्यालयों में विगत चार वर्षों से रोचक शिक्षण सामग्री, डिजिटल, कंप्यूटर कक्षाएं, प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-लर्निंग को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा के बदलते माहौल में उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए इन विद्यालयों में प्रवेश दिलाना चाहिए। गौरव कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन व विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी अलग से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed