{"_id":"5c75782fbdec227370401a30","slug":"11551202351-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पटल पर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पटल पर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के दो छात्रों का चयन गेट्सबाई क्रिएटिव अवार्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित छात्र जापान की राजधानी टोकियो में आयोजित एशियाई देशों की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल एक से तीन मार्च 2019 को टोकियो में होगा।
जापान की ओर से भारत में अक्टूबर 2018 को ऑनलाइन वीडियो व डिजिटल आर्ट कैटेगरी में गेट्सबाई क्रिएटिव अवार्ड प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के छात्रों के समूह थर्ड बटन स्टूडियो ने भी प्रतिभाग किया। समूह के छात्र गौरव मलकानी, प्रवीन सेमवाल व अमित राणा ने मिलकर एक वीडियो बनाया, जिसकी खूब सराहना हुई। ऑनलाइन प्रतियोगिता का परिणाम जारी हो गया है। प्रतियोगिता में भारत से दो छात्रों का चयन हुआ है, जो जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के हैं। प्रतियोगिता में छात्र गौरव मलकानी और अमित राणा का चयन हो गया है, जो एशियाई देशों के बीच होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है। कुलसचिव प्रो. एचएस भदौरिया ने बताया कि दोनों छात्र जापान के टोकियो में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के फाइनल में देश का प्रतिनिधि करेंगे।