फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   दिन दहाड़े गांव में घुसा गुलदार का शावक, मचा हडकंप

दिन दहाड़े गांव में घुसा गुलदार का शावक, मचा हडकंप

Wed, 13 Mar 2019 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े गांव में घुसा गुलदार का शावक, मचा हडकंप

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी से सटे एक गांव में दिन दहाड़े गुलदार का शावक घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार के शावक को रेस्क्यू किया। गांव में शावक के घुसने से डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई दिनों से एक गुलदार दो शावकों के साथ देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने गुलदार व उसके दूसरे शावक को पकड़कर जंगल में छोड़े जाने की मांग की। वहीं वन विभाग की टीम ने पकड़े गए गुलदार के शावक को जंगल में छोड़ दिया ।

बुधवार को मुख्यालय से सटे च्वींचा गांव में आशा देवी के घर में गुलदार का शावक आ धमका। घर के बगल में उनके नए भवन का निर्माण चल रहा था। घर के सभी लोग निर्माणाधीन भवन के पास थे। आशा देवी ने बहू रुचि देवी को चाय बनाने के लिए घर भेजा। रुचि जैसे किचन में घुसती, उससे पहले ही उसकी नजर रसोईघर में दुबके गुलदार के शावक पर पड़ गई। रुचि ने रसोईघर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद गुदलार के शावक के घर में घुसने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार के शावक को पकड़ लिया गया। जिसमें एक वन कर्मी का हाथ जख्मी भी हो गया। ग्रामीण रविंद्र सिंह व संजय सिंह ने बताया कि गांव में कई दिनों से एक गुलदार दो शावकों के साथ देखा जा रहा है। जिनमें एक शावक दिन दहाड़े ही गांव में घुस गया। उन्होंने गुलदार व उसके दूसरे शावक को भी पकड़कर दूर जंगल में छोड़े जाने की मांग की। डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गुलदार के शावक को रेस्क्यू कर लिया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल के बाद शावक को जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed