{"_id":"5a7891eb4f1c1ba0268b87da","slug":"111517851115-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए छह फरवरी से चयन शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए छह फरवरी से चयन शिविर
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। यूथ फाउंडेशन जिले में निशुल्क सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है। छह से 11 फरवरी तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फाउंडेशन द्वारा युवाओं के लिए निशुल्क सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।
फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी दिव्यांशु बहुगुणा ने बताया कि कोटद्वार में तीन से 14 अप्रैल तक सेना की भर्ती है। इसके लिए दो फरवरी से 19 मार्च तक रजिस्ट्रेशन किया जाना है। भर्ती से पहले फाउंडेशन युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है। पौड़ी जिले के लिए छह फरवरी को राइंका धुमाकोट, 7 को राइंका त्रिपालीसैंण, 8 को रामलीला मैदान पौड़ी, 9 फरवरी को कन्या विद्यालय सतपुली, 10 को राइंका कीर्तिखाल द्वारीखाल, 11 फरवरी को राइंका मोताडांग कोटद्वार में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चयन शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा छह फरवरी को देहरादून के मिनी स्टेडियम त्यूनी, 7 फरवरी को डिग्री कॉलेज ग्राउंड नवीन चकराता पुरोड़ी, 8 फरवरी को डीटीएम कॉलेज विकासनगर, 9 फरवरी को परेड ग्राउंड, 10 को महिंद्रा ग्राउंड गढ़ी कैंट, 11 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून और 12 फरवरी को मेला ग्राउंड लच्छीवाला डोईवाला में शिविर लगाए जाएंगे। कैंप में शामिल सभी युवाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं सेना भर्ती में अपनाए जाने वाले शारीरिक मापदंड देखे जाएंगे।