{"_id":"5a773e864f1c1b410b8b701f","slug":"111517764230-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक जाम की समस्या बनी पौड़ी वासियों की सिरदर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक जाम की समस्या बनी पौड़ी वासियों की सिरदर्दी
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। सड़क पर लगने वाला जाम पौड़ी वासियों की सिरदर्दी बन गया है। ट्रैफिक जाम होने के कारण घंटों तक सड़क पर वाहन रेंगते हुए चलते हैं, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण सड़क किनारे दोनों तरफ आड़ी तिरछी लगी गाड़ियों के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम हो रहा है। इस स्थिति में राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ट्रैफिक खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। रविवार सुबह देवप्रयाग रोड पर कोतवाली के पास लंबा जाम लग गया। इस बीच करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। वहां सड़क किनारे लगी गाड़ियों के कारण यह जाम लगा, जिसको खुलवाने के लिए सिपाही को काफी देर तक मेहनत करनी पड़ी। स्थानीय निवासी रेखा भंडारी, विनोद बिष्ट, लक्ष्मण सिंह व गिरीश बड़थ्वाल आदि का कहना है कि सड़क पर जाम लगना पौड़ी नगर क्षेत्र के लिए रोज की समस्या बन गया है। पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क किनारे गाड़ी लगा देते हैं। इसके कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो जाती है। पौड़ी में देवप्रयाग रोड के अलावा श्रीनगर, कोटद्वार और कंडोलिया रोड पर आए दिन जाम की स्थिति देखने को मिलती है।