{"_id":"5cdd82b6bdec22074c262988","slug":"101558020790-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंता मंडल ने 10 छात्र नेताओं को दिए दुबारा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियंता मंडल ने 10 छात्र नेताओं को दिए दुबारा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने 10 छात्र नेताओं को एक बार फिर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छात्र नेताओं को 20 मई तक नोटिस का जवाब देना होगा। पूर्व में 29 अप्रैल को भी विवि प्रशासन ने इन छात्र नेताओं को नोटिस जारी किया था, लेकिन केवल एक ही छात्र नेता ने नोटिस का जवाब दिया था।
बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के नियंता मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई अव्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने बताया कि कुलसचिव को बंधक बनाए जाने के मामले में 29 अप्रैल को 10 छात्र नेताओं को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन एक ही छात्र नेता ने नोटिस का जवाब दिया था। बृहस्पतिवार को पुन: इन छात्र नेताओं को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। प्रो. बहुगुणा ने बताया कि उक्त सभी छात्र नेताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। 20 मई तक छात्रों को नोटिस का जवाब देना है। जवाब न दिए जाने पर छात्र नेताओं के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नियंता मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे।