फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   रविवार को भी धरने पर डटे रहे आउटसोर्स कर्मचारी व छात्र

रविवार को भी धरने पर डटे रहे आउटसोर्स कर्मचारी व छात्र

Sun, 05 May 2019 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
रविवार को भी धरने पर डटे रहे आउटसोर्स कर्मचारी व छात्र
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन परिसर में रविवार को भी छात्र व आउटसोर्स कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान आंदोलित छात्रों ने सोमवार से आंदोलन को और तेज करने की बात कही। छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन छात्र हितों की मांगों को अनदेखा कर रहा है, जिसका सही जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि विवि प्रशासन मनमर्जी पर उतर आया है। गढ़वाल विवि की इन्हीं नीतियों के खिलाफ छात्रों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है। छात्रों का आरोप है, कि आचार संहिता के चलते टेंडर प्रक्रिया कर 176 लोगों को रोजगार से हटाकर विवि प्रशासन ने स्वयं यह स्थिति पैदा की है। कहा अपनी मांगों को लेकर कुलसचिव से वार्ता कर रहे छात्रों पर जबरन बंधक बनाए जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर विवि प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं करता है तो सोमवार से आउटसोर्स कर्मियों एवं छात्रों की 15 सूत्री मांगों के लिए आंदोलन की नई रणनीति तय कर दी जाएगी। धरना प्रदर्शन में छात्रसंघ के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित उछोली, महासचिव रामप्रकाश, अनमोल भंडारी, अजय पुंडीर, अतुल सती, सुजीत गैरोला व आउटसोर्स कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed