{"_id":"5cba00a2bdec2214154ec0fb","slug":"101555693730-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सुरक्षा कर्मियों को हटाया, छात्रों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सुरक्षा कर्मियों को हटाया, छात्रों ने दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। हेनब गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में 12 सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया है। सुरक्षा कर्मियों को हटाए जाने पर छात्रों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं परिसर प्रशासन का कहना है कि विवि द्वारा अनुबंधित सुरक्षा एजेंसी के स्तर पर सुरक्षा कर्मियों को हटाए जाने का निर्णय लिया है।
हेनब गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में दो सुपरवाइजर सहित कुल 23 सुरक्षा कर्मी सेवारत हैं। इनमें से 12 सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया है। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा कर्मियों को बिना कारण हटाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी ने बताया कि बीजीआर परिसर में 10 पुरुष व दो महिला सुरक्षा कर्मियों को बिना कारण हटा दिया गया है, जिससे इन सुरक्षा कर्मियों के सामने आजीविका का संकट गहरा गया है। प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. एमसी पुरोहित ने बताया कि विवि द्वारा अनुबंधित सुरक्षा एजेंसी के स्तर पर निर्णय लिया गया है। परिसर प्रशासन का सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति व हटाए जाने में कोई दखल नहीं होता है। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर व मयूर भट्ट आदि मौजूद थे।