{"_id":"5aa16bbb4f1c1b9d758b456b","slug":"101520528315-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरर1यर न मिला तो बोर्ड की कॉपी नहीं जांचेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरर1यर न मिला तो बोर्ड की कॉपी नहीं जांचेंगे शिक्षक
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ ने बोनस व सातवें वेतनमान का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।
राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने कड़ा रोष जाहिर किया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 समाप्त होने जा रहा है, लेकिन अब तक सरकार शिक्षकों को बोनस व सातवें वेतनमान की अवशेष राशि का भुगतान नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि मार्च में आयकर रिटर्न भरनी है और ऐसे में अवशेष धनराशि प्राप्त न होना बड़ी चिंता का विषय है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे। बैठक में संघ के जिला प्रवक्ता मनोज ध्यानी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, एमएस भंडारी, भवान सिंह नेगी, मनोज काला, अनिल नौटियाल, रघुराज सिंह, कमलेश कुमार मिश्रा, नरेंद्र सिंह नेगी, धर्म सिंह व संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।