{"_id":"5a8863224f1c1bb1208b9bc2","slug":"101518887714-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"346 सीनियर कैडेट्स ने दी एनसीसी बी सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
346 सीनियर कैडेट्स ने दी एनसीसी बी सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। दूरस्थ स्कूलों से आए 346 एनसीसी सीनियर कैडेटों ने बी सर्टिफिकेट के लिए एनसीसी अधिकारियों की कड़ी निगरानी में लिखित परीक्षा दी।
शनिवार को मैसमोर इंटर कॉलेज मैदान पर 346 सीनियर कैडेटों ने एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट के लिए लिखित परीक्षा दी। तीन घंटे तक चली इस परीक्षा के दौरान एनसीसी अधिकारियों और स्टाफ ने कैडेटों पर अपनी नजर गड़ाए रखी। परीक्षा देने के लिए पौड़ी के अलावा देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, उखीमठ आदि स्कूलों के कैडेटों पहुंचे थे। इस दौरान परीक्षा लेने के लिए पहुंचे कर्नल गौरव कार्की (पंजाब रेजीमेंट) ने बताया कि‘बी’ सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा में 346 कैडेट शामिल हुए। रविवार को प्रयोगात्मक परीक्षा भी होनी है। इस मौके पर कर्नल बीएस बिष्ट, एनसीसी स्टाफ आदि शामिल रहे।