फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   10 day long Bagdwal dance concluded in Tinsoli village

Pauri News: तिनसोली गांव में संपन्न हुआ 10 दिवसीय बगड्वाल नृत्य

Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
10 day long Bagdwal dance concluded in Tinsoli village

विज्ञापन




श्रीनगर। तिनसोली गांव गुुप्तकाशी में 10 दिवसीय बगड्वाल नृत्य का समापन किया गया। इस मौके पर दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों और प्रवासियों ने अपने ईष्ट देवताओं को भेंट चढ़ाकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व ढोल दमांऊ और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों से देवताओं का आह्वान किया गया। देवता अवतरित होने पर देवनृत्य का आयोजन हुआ। ग्रामीण योगेंद्र सिंह रमोला ने बताया कि बगड्वाल नृत्य में ऐड़ी आछरियों की ओर से जीतू बगड्वाल के प्राण हर कर अपने साथ ले जाने का ढोल दमांऊ के साथ मंचन किया जाता है। विभिन्न देवी देवताओं का आह्वान कर बगड्वाल को फिर से जीवित कर बगड्वाल की ओर से अपनी बहन सोभनी को उसके ससुराल छोड़ना आदि घटनाओं का नृत्य के माध्यम से मार्मिक मंचन होता है। इस मौके पर बगड्वाल के पश्वा सुंदर सिंह रमोला व मुख्य अतिथि उम्मेद सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed