फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   old house down on land disaster averted

भराभराकर गिरा पुराना मकान, हादसा टला

Thu, 08 Aug 2013 09:23 PM IST
रुड़की/ब्यूरो
रुड़की/ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
old house down on land disaster averted

तीन परिवारों की जान उस वक्त अटक गई जब उनके सिर पर अचानक मलबा गिरने लगा। पुराने भवन में रह रहे इन परिवारों को जब तक समझ आता तब तक मकान का एक हिस्सा पूरा भरभराकर नीचे आ गिया।

विज्ञापन


एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी रेलवे रोड पर एक पुरानी बिल्डिंग एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जर्जर भवन के गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। इस भवन के कुछ कमरों में तीन परिवारों के दस से अधिक लोग रह रहे थे।
विज्ञापन


केवल आगे का हिस्सा टूटने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। अंदर फंसे लोगों को पुलिस और फायर कर्मियों ने किसी तरह से बाहर निकाला। यदि पूरा भवन क्षतिग्रस्त हुआ होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रेलवे रोड पर सतीश अग्रवाली का पुराना मकान है। इस मकान में उनका परिवार और दो किरायेदार भी रह रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

मकान के अंदर तीन परिवारों के दस लोग
उस समय मकान के अंदर तीन परिवारों के दस लोग थे। लेकिन यह सभी लोग पिछले हिस्से में बने कमरों में रह रहे थे। जबकि मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के गिरने की आवाज आते ही आसपास के लोगों हडकंप मच गया।

मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घर के अंदर जाने वाले रास्ते पर भारी मलबा जमा होने से अंदर रह रहे सभी लोग फंस गए। इसी बीच किसी ने पुलिस और फायर सेंटर को सूचना दे दी।

पुलिस और फायर के जवानों ने बचाया

मौके पर पहुंची गंगनहर पुलिस और फायर के जवानों ने अंदर फंसे लोगों को सीढ़ियां लगाकर बाहर निकला। अग्निशमन अधिकारी बृजलाल डबराल ने बताया कि हादसे के दौरान वहां चंद्रशेखर, मधु, सुरभी, क्रांति, सुशीला देवी, शैलेंद्र, ज्योति, आदित्य, प्रमोद देवी, निशांत फंसे थे।


इन लोगों के सीढ़ियां लगाकर बाहर निकाला गया। किसी की कोई चोट भी नहीं लगी। बाद में तहसीदार ऋषिपाल सिंह, नायब तहसीलदार चित्र कुमार त्यागी ने भी मौका मुआयना किया। अब इस पूरे भवन को तोड़ने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed