फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   nature's fury on infrastructure, 1100 roads washed away

उत्तराखंड अपडेटः 1,100 सड़कें गायब, 94 पुल भी बहे

Fri, 21 Jun 2013 01:21 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Jun 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
nature's fury on infrastructure, 1100 roads washed away

उत्तराख्रंड में बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य जोरशोर से चालू है और वहां फंसे हजारों लोगों को जैसे-तैसे निकाला जा रहा है। लेकिन इस 'पहाड़ी सुनामी' ने राज्य को इतना नुकसान पहुंचाया है, जिसकी भरपाई में अरसा लग जाएगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि उत्तराखंड में बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 1,100 से ज्यादा सड़कों का नामोनिशान मिट चुका है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में तबाही का मंजर


इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में आवाजाही के लिए बेहद जरूरी माने जान वाले पुलों को भी यहां नुकसान पहुंचा है। राज्य के 94 पुल बह चुके हैं और अकेले रुद्रप्रयाग में 26 पुल गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कहां गए केदारघाटी से 20 हजार लोग?


इस पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने में दो से तीन साल का वक्त लग जाएगा। इस बीच आईटीबीपी ने बताया कि केदारनाथ मंदिर परिसर में मौजूद सभी लोगों को बचाया जा चुका है।


देखें, बचाए गए लोगों की सूची


अब तक कुल 33,000 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 35,000 लोग अब भी अलग-अलग जगह फंसे हुए हैं।

तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार

सरकार का यह भी कहना है कि राज्य में अलग-अलग जगह 50 बड़े भूस्खलन हुए हैं, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा बादल फटने और बाढ़ में जो कुछ रास्ते में आया, उसे साथ बहा ले गया।

गूगल की मदद से ढूंढिए लापता लोगों को

सेना, आईटीबीपी, प्राकृतिक आपदा प्रतिक्रिया दल और दूसरे लोग चौबीसों घंटे राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed