{"_id":"d0665c15d3ded4acf54f04d27ada694e","slug":"nanda-raj-jat-yatra-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल के अंतराल में कभी नहीं हुई राजजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल के अंतराल में कभी नहीं हुई राजजात
विनय बहुगुणा
Updated Thu, 15 Aug 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजजात आयोजित करने की धार्मिक परंपरा भले ही प्रत्येक 12 साल की है, लेकिन अभिलेख इस बात की पुष्टी नहीं करते। मां नंदा को हिमालय भेजने की यह ऐतिहासिक यात्रा वर्ष 1843 से लेकर 2000 तक के आयोजन में कभी भी नियमित 12 साल के अंतराल में आयोजित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
280 किमी की यह यात्रा गढ़वाल और कुमाऊं की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत मानी जाती है। गढ़वाल राजा द्वारा प्रति 12 वर्ष में मां नंदा की हिमालयी यात्रा के राजशाही दौर के प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन जब से इस यात्रा के प्रमाण मिले हैं, यह कभी भी 12 साल के अंतराल में नहीं हुई है।
विज्ञापन
यहां तक कि वर्ष 1925 के बाद यात्रा 26 साल के अंतराल में वर्ष 1951 में हुई, लेकिन खराब मौसम के चलते यह पूरी नहीं हो सकी। वर्ष 1987 के बाद भी 13 साल बाद पिछली बार 2000 में हुई थी।
विज्ञापन
राज्य निर्माण के बाद पहली बार आयोजित होने वाली मां श्रीनंदा राजजात को जहां वर्ष 2012 में भादो माह में मलमास के कारण एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया था, वहीं इस वर्ष यह जून में केदारनाथ सहित क्षेत्रों में आई आपदा के चलते इसे इस वर्ष भी स्थगित किया गया है।
कब-कब हुई राजजात
राजजात समिति के अभिलेखों के अनुसार हिमालयी महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात वर्ष 1843, 1863, 1886, 1905, 1925, 1951, 1968, 1987 तथा 2000 में आयोजित हो चुकी है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें