Haldwani News: कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़, रास्ता रोका; पांच आरोपी गिरफ्तार
Haldwani News: फिल्म देखकर देर रात घर लौट रहीं दो युवतियों को कार सवार अराजक तत्वों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। अपने दोनों वाहन स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता भी रोका। उधर दोनों युवतियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और एक्स पर शेयर भी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में फिल्म देखकर देर रात घर लौट रहीं दो युवतियों को कार सवार अराजक तत्वों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। अपने दोनों वाहन स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता भी रोका। कार को स्कूटी के आगे लगाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। उधर दोनों युवतियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और एक्स पर शेयर भी किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
बुधवार को एक्स पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इसमें दो युवतियां हाईवे पर स्कूटी से जाती हुई दिख रही हैं। इसी बीच एक कार स्कूटी के आगे चलने लगती है जबकि दूसरी कार उनके पीछे लगी रहती है। युवक कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर लड़कियों को गलत इशारे करते हुए दिख रहे हैं। कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजरती है और एक युवक गिरने से बाल-बाल बच जाता है। लड़के युवतियों पर गलत कमेंट्स भी कर रहे हैं।
वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कार सवारों की तलाश शुरू की। उधर हल्द्वानी निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी जिसमें कहा गया कि वह अपनी बहन के साथ रात करीब 10:30 बजे सेक्रेट हार्ट स्कूल से मुखानी की तरफ जा रही थी। दो कार सवारों ने उनका पीछा किया। कई बार उनके आगे वाहन को लगाया। दोनों वाहनों से हमारा रास्ता भी रोका गया और उनसे छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की। देर शाम पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र बिष्ट निवासी पंचायत घर, रोहित तिवारी निवासी पंचायत घर रामपुर रोड, पंकज रावत निवासी धान मिल फ्रेंडस कॉलोनी, अमन कपूर निवासी तीनपानी बाईपास शिवकुंज विहार बरेली रोड है।
घटना मंगलवार देर शाम की है। युवतियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर नहीं दी थी। बुधवार को वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों को चिह्नित कर गिररफ्तर कर लिया गया। शहर में अराजकता और गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
- प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी।
हल्द्वानी अब सुरक्षित नहीं, अपराधियों को नहीं रहा पुलिस का भय
हल्द्वानी शहर में अब महिलाएं और युवतियां सुरक्षित नहीं है। मंगलवार रात को दो युवतियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को मिलाकर पांच दिन में इस तरह के तीन मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि शिकायत पर पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन अपराधियों में शायद पुलिस की कार्रवाई का खौफ नहीं रह गया है। अधिकारी पुलिस की कमी का बाहना बना कर गश्त से भी मुंह मोड़ रहे हैं। शहर में गश्त न के बराबर हो रही है। थाने-चौकी में न तो सिपाही हैं न ही पर्याप्त दरोगा हैं।
मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार को युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। उधर कोतवाली के पास एक युवक अश्लील हरकत करते हुए मासूम के पीछे पड़ गया था। अब मंगलवार रात को सेक्रेट हार्ट स्कूल के पास दो वाहन में सवार करीब आधा दर्जन हुड़दंगियों ने दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की और काफी देर तक उनका पीछा किया। इस दौरान उन्हें कहीं कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखाई दिया। हालांकि इस मामले में भी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.