फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth upset by wife's repeated escape

पत्नी के बार-बार भागने से युवक परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth upset by wife's repeated escape
नैनीताल। धारी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें कहा कि उसकी पत्नी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ दो बार चली गई। अब वह अपनी पत्नी से संबंध तोड़ना चाहता है। पीड़ित व्यक्ति ने पत्र में कहा कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी एक व्यक्ति के साथ मथुरा (यूपी) चली गई थीं, जिसे वह बाद में घर लेकर आया। इसके बाद उसे आर्थिक नुकसान और मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसके कुछ दिन बाद फिर वह अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई। मंगोली चौकी पुलिस की सूचना पर वह उसे घर ला रहा था कि फिर उसने रास्ते में लघुशंका का बहाना बनाया और लापता हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी से कहा कि उसकी पत्नी का कहना है कि अगर उसे पकड़कर लाया गया तो वह फिर कही चली जाएगी। इस पर पीड़ित ने कहा कि अब वह उसका भरण पोषण नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed