फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   youth ran against drugs

नशे के खिलाफ दौड़े युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:27 AM IST
विज्ञापन
youth ran against drugs
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ रविवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। दौड़ लगाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मिनी मैराथन का शुभारंभ कोतवाल अरुण कुमार सैनी और ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने संयुक्त रूप से किया। मैराथन में युवाओं के साथ ही छात्राओं ने भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आयोजक महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी ने बताया कि मैराथन का मकसद है कि युवाओं को नशे से दूर रखा जाए। युवा नशे की गिरफ्त में आकर जीवन को समाप्त कर रहे हैं। कोतवाल ने कहा कि पुलिस लगातार नशा उन्मूलन के लिए कार्यक्रम कर रही है। मैराथन शिव लालपुर चुंगी से प्रारंभ हुई है और रिंगोड़ा पहुंचकर वापस लखनपुर चुंगी पर समाप्त हुई। 12 किलोमीटर की मैराथन में प्रतिभागियों के अलावा कई अन्य लोगों ने भी सहयोग दिया। सुमित लोहनी ने बताया कि नशे के खिलाफ उनका यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed