फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth of modern India is taking more interest in vocational courses

Nainital News: आधुनिक भारत का युवा व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में ले रहा अधिक दिलचस्पी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth of modern India is taking more interest in vocational courses
नैनीताल। प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पारंपिक विषयों के बजाय व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रति ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, फॉमर्सी और एमए योगा में युवाओं का सबसे अधिक रुझान दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, उनमें युवाओं का रुझान अधिक देखने को मिल रहा है। कुमाऊं विवि को इन पाठ्यक्रमों में इस बार सबसे अधिक आवेदन मिले हैं। हालांकि कई पाठ्यक्रम ऐसे भी है जिनमें विद्यार्थियों ने न के बराबर पंजीकरण कराया है। ऐसे में विवि छात्रों की उपलब्धता और रुझान को देखते हुए ऐसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा है जिनमें युवा वर्ग ज्यादा दिलचस्पी ले रहा है। संवाद
विज्ञापन

----
इन पाठ्यक्रमों में चल रही पंजीकरण प्रक्रिया
नैनीताल। कुमाऊं विवि से मिली जानकारी के अनुसार, एमएफए, एलएलएम, एमएड में प्रवेश के लिए पंजीकरण हो रहे हैं। इसके लिए विवि की ओर से वेबसाइट खोली गई है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है। वरीयता के आधार पर विवि से संबद्ध परिसर, महाविद्यालय और संस्थान इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विवि को इतने मिले पंजीकरण
पाठ्यक्रम - कुल सीट - कुल आवेदन
बीबीए - 1130 - 1559
बीसीए - 730 - 1152
बीकॉम आनर्स - 600 - 806
फार्मसी - 84 - 387
एमए योगा - 320 - 327
कोट
- छात्र-छात्राओं के रुझान को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय स्तर से लगातार रोजगारपरक पाठ्यक्रम खोले जा रहे है। शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए इस बार बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स में सबसे अधिक आवेदन मिले हैं। जिन पाठ्यक्रमों की ओर युवा वर्ग का रूझान है, उनकी सीटें बढ़ाने और नये पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विवि प्रयासरत है।
- दिनेश चंद्रा, कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विवि, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed