{"_id":"67e06b6beebd15c3e9038664","slug":"youth-got-employment-and-talent-got-respect-haldwani-news-c-8-1-hld1044-532549-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवाओं को रोजगार और प्रतिभा को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवाओं को रोजगार और प्रतिभा को मिला सम्मान
विज्ञापन
एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित बहुउद्देशिय शिविर एवं रोजगार मेले में पुस्तक का विमोचन करते सा
हल्द्वानी। प्रदेश की भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी का वर्चुअली भाषण सैकड़ों लोगों ने सुना। मौके पर लगे रोजगार मेले में नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए तो स्वास्थ्य शिविर में इलाज पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। इस दौरान श्रमिकों को टूलकिट भी बांटी गई।
एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सेवा, सुशासन और विकास के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने किया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। उन्होंने धामी सरकार की ओर से लागू समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और भू कानून के फायदे गिनाए। सांसद भट्ट ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों के साथ ही 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सांसद ने प्रगतिशील किसानों के अलावा उद्योग विभाग के शिल्पियों व उद्यमियों को सम्मानित किया। बैंणी सेना समूह की उत्कृष्ट लाभार्थी और शिक्षकों को भी बेहतर कार्य के लिए नवाजा गया। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/उपकरण बांटे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य ने विचार रखे। मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के दिशा-निर्देशन में सीडीओ अशोक कुमार, एडीएम एफआर चौहान सहित अन्य अफसरों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टॉल का जायजा लिया। लोक गायक गोविंद दिगारी, लोक कलाकार मोहन पांडे, शेर सिंह दानू, पुष्कर महर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन नवीन पांडे एवं मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
पूर्व सीएम कोश्यारी बोले -उपलब्धियों से भरा है तीन साल का कार्यकाल
पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने शिविर में लगे स्टाॅलों का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि धामी सरकार के तीन साल उपलब्धियों से भरे रहे हैं। अनेकों विकास कार्यों के साथ ही धामी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। यह दशक उत्तराखंड का है और अगला दशक भी उत्तराखंड का होगा। मेयर गजराज बिष्ट ने धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भविष्य में नगर को एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।