{"_id":"6527086dcee526f25c0b605f","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-1161-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक
Thu, 12 Oct 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
रामनगर कोतवाली में पुलिस कर्मी से बात करते परिजन।
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के हल्दुआ में मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक ने काशीपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन रामनगर कोतवाली में शव लेकर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि संदीप सिंह (22) पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांधीनगर काशीपुर के हाथ में चोट लगी थी और वह मंगलवार शाम थारी गांव से दवाई लेकर लौट रहा था।
हल्दुआ के पास ग्राम वीरपुर लच्छी में अज्ञात वाहन की टक्कर में वह घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस से काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन रामनगर कोतवाली पहुंचे और बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। करन ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई की अज्ञात लोगों ने हत्या की है।
कोतवाल सैनी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।