{"_id":"6480eecc1bd9de14fd036124","slug":"youth-died-in-road-accident-ramnagar-news-c-8-1-hld1027-162542-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवक की सड़क हादसे में मौत
Thu, 08 Jun 2023 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अफजलगढ़ से अपने मामा के घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में युवक की मामी भी घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी हर्ष जोशी (18) पुत्र अंबा दत्त जोशी बुधवार सुबह अफजलगढ़ से अपने मामा मोहन तिवारी के घर गैबुआ पहुंचा था। शाम को वह अपनी मामी ममता तिवारी के साथ बैलपढ़ाव जा रहा था। स्कूटी उसकी मामी चला रही थी जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे तभी गलत दिशा से आ रही क्रेन से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई।
हादसे में हर्ष उछलकर क्रेन के पहियों में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी मामी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। क्रेन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।