फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young men travelling in a car were attacked near Birla School, shot, one seriously injured

Nainital News: बिड़ला स्कूल के पास कार सवार युवकों पर हमला, मारी गोली, एक गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Young men travelling in a car were attacked near Birla School, shot, one seriously injured
हल्द्वानी। टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बिड़ला स्कूल के पास सोमवार रात आठ बजे दो दर्जन युवकों ने कार सवार युवकों पर हमला कर दिया। कार से बाहर निकलते ही एक युवक को दो गोली मार दी जबकि दो युवकों पर ईंट से हमला कर घायल किया। कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को एसटीएच लाया गया, यहां से गोली लगने से घायल युवक को रेफर कर दिया गया। पुलिस, आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना का कारण रंजिश है।हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी हरीश मेहरा, भाष्कर बोरा, गणेश दरम्वाल और पंचायत घर निवासी नीरज भगत कार में सवार होकर बिड़ला स्कूल, छड़ायल होते हुए मुखानी जा रहे थे। बिड़ला स्कूल के पास अचानक से बाइक सवार दो युवक आए और कार रोका। जैसे ही चारों युवक बाहर निकले, वहां छिपे 20 से 25 और युवक आ धमके। सभी ने चारों पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीरज भगत तो किसी तरह जान बचाकर भाग निकला लेकिन हमलावरों ने हरीश, भाष्कर और गणेश को जमकर पीट डाला। हमलावरों में से किसी ने फायरिंग कर दी। तीन गोली चलाई गईं। इसमें एक गोली भाष्कर की कमर में और दूसरी पैर पर जा लगी। ईंट से किए हमले में गणेश और हरीश घायल हो गए। आरोपियों ने कार के दोनों शीशे और चारों दरवाजों की विंडो स्क्रीन को तोड़ दिया। हमलावरों के भागने के बाद वहां आसपास के लोग पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एसटीएच में दाखिल कराया। घटना के बाद घायलों के परिवार वाले और दोस्तों की एसटीएच में भीड़ जमा हो गई। हालांकि अस्पताल में पुलिस भी तैनाती कर दी गई थी। घायलों से किसी को मिलने नहीं दिया गया। हालत गंभीर होने पर भाष्कर को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed