{"_id":"67ec3b7de423120d150b4e6c","slug":"young-man-injured-in-road-accident-dies-kitchha-news-c-242-1-shld1013-122865-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
Wed, 02 Apr 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। खटीमा रोड पर चार दिन पहले हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के दिन उसके भाई की मौत हो गई थी। चार दिन में दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम है।
बहेड़ी के ग्राम खतौला निवासी गिरीश चंद्र और उनका छोटा भाई अंबा प्रसाद ग्राम पिपलिया के निकट एक चावल मिल पर काम करते थे। दोनों भाई खतौला से एक ही बाइक पर मिल जाते थे। शनिवार को दोनों भाई घर से बाइक पर मिल आ रहे थे। शंकर फार्म के पास टाटा एस ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर पार कर दोनों भाइयों की बाइक से टकरा गया। हादसे में छोटे भाई अंबा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बड़े भाई का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर गिरीश चंद ने भी दम तोड़ दिया। गिरीश के साले फार्मर पवन गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके घर खतौला ले जाया जाएगा। मृतक की पत्नी रेशम व पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है।