Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Surprise inspection of CDO in Haldwani

सीडीओ का औचक निरीक्षण: दफ्तर से गायब 12 कर्मियों का वेतन रोका, तीन की सेवा समाप्ति की संस्तुति की

Wed, 11 Nov 2026 09:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 11 Nov 2026 09:46 PM IST
सार

हल्द्वानी में सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय ने बुधवार को विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 12 कर्मचारी गायब मिले और भीमताल के बीडीओ बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय से बाहर पाए गए। 

विज्ञापन
Surprise inspection of CDO in Haldwani
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बुधवार को विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हल्द्वानी ब्लाक में 12 कर्मचारी गायब मिले। वहीं भीमताल के बीडीओ के भी बगैर अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय से बाहर होने की जानकारी मिली। इस पर सीडीओ ने गायब सभी कर्मियों का जवाब तलब करने और जवाब के संतोषजनक न होने पर उनका वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।

बुधवार को हल्द्वानी ब्लाक में पहुंचे सीडीओ पाण्डेय ने विकास खंड कार्यालय के दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाण्डेय ने विकास खंड में संचालित वीबीजी रामजी, एनआरएलएम, ग्रामोत्थान विधायक निधि, सांसद निधि पंचायतीराज, युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, लघु सिंचाई के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हल्द्वानी के बीडीओ को निर्देश दिए कि वह दफ्तरों से अनुपस्थित मिले 5 कर्मचारी तथा बिना अवकाश स्वीकृत कर अवकाश पर गये 7 कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लें। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर उनका उक्त तिथि का वेतन आहरित न किया जाए। विधायक निधि सांसद निधि, राज्य वित्त एवंम 15वें वित्त योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के पूर्ण उपयोग न होने पर रोष व्यक्त करते हुए प्राप्त धनराशि का शीघ्र उपयोग करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चंदा फर्त्याल, बीडीओ बीएस बिष्ट समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

भीमताल में बीडीओ बगैर अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय से बाहर मिले
सीडीओ पाण्डेय ने बताया कि भीमताल के खंड विकास अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता करने पर पता चला कि वह भी बिना अवकाश स्वीकृत कराए व बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर गये हैं। उन्होंने बताया कि इस पर बीडीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि भीमताल ब्लाक में अनुपस्थित मिले 3 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की संस्तुति जिलाधिकारी से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed