फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young man dies under suspicious circumstances

Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Thu, 21 Aug 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 21 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक
रामनगर। रामनगर थाना क्षेत्र के मालधन में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर से 100 मीटर दूरी खेत में पड़ा मिला। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मालधनचौड़ के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कपिल उर्फ सोनू (27) पुत्र बाबूराम निवासी गांधीनगर नंबर तीन मजदूरी करता था। शाम करीब छह बजे ढेला बैराज के पास युवक के अचेत पड़ा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल के पास बिजली का तार भी जा रहा था जिसमें करंट था। युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनको बेटा मजदूरी के लिए घर से निकला और घर नहीं पहुंचा। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा। घटना के बाद से पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed