फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young Congressmen resigned as soon as Nitesh became General Secretary

नितेश के महासचिव बनते ही युवा कांग्रेसियों ने दिए इस्तीफे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young Congressmen resigned as soon as Nitesh became General Secretary
भीमताल। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने भीमताल निवासी नितेश बिष्ट को युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है।
विज्ञापन

नितेश ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीताने के काम किया जाएगा। वहीं कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की है।
इधर, नितेश के महासचिव बनते ही युवा कांग्रेसियों ने दिए इस्तीफे
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र निवासी नितेश बिष्ट के युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव बनते ही भीमताल विधानसभा के युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे दे दिए। वहीं भीमताल चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने भी नाराजगी जताते हुए नितेश बिष्ट को महासचिव पद से नहीं हटाने पर दो दिन मेें कांग्रेस से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चनौतिया ने कहा कि नितेश बिष्ट को पूर्व में कांग्रेस संगठन की ओर से पार्टी के खिलाफ काम करने पर निष्कासित किया गया था लेकिन फिर से उसे महासचिव बना दिया गया है। कहा कि बिना कार्यकर्ताओं की राय लिए बिष्ट को पार्टी में शामिल कर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस पवन चनौतिया, जिला सचिव सौरभ भट्ट, विधानसभा सचिव गौरव पोखरेल, सूरज बोरा और विधानसभा उपाध्यक्ष जुबैर खान ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। युवा जिला उपाध्यक्ष नवाब हुसैन, रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पांडे, विधानसभा महासचिव अक्षय कुमार, सचिव पंकज ढैला, ब्लॉक उपाध्यक्ष धीरज मेर आदि ने भी जल्द इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। विधानसभा चुनाव से पहले युवा कांग्रेसियों के इस्तीफे से संगठन के तमाम नेता सकते में हैं।

युवा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर का कहना है कि संगठन के सभी लोगों से बात करने के बाद नितेश बिष्ट को महासचिव नियुक्त किया गया है। अगर कोई पदाधिकारी नाराज है तो उनके साथ बैठक कर सभी को मना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed