फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   You made your entry and bells rang in my heart...

Nainital News: तूने मारी एंट्रिया ये, दिल में बजी घंटियां रे......

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
You made your entry and bells rang in my heart...
हल्द्वानी। बीएमपी इवेंट्स की ओर से रविवार शाम आईटीआई स्थित कांता बैंक्वेट हॉल में यादगार संगीतमय म्यूजिकल फेस्ट का आयोजन किया गया। देर रात तक चले आयोजन में मुख्य आकर्षण बालीवुड गायिका शर्ली सेतिया रहीं। शर्ली ने मशहूर गीतों और मेलोडियस प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यूट्यूब सेंसेशन होने के साथ शर्ली ने अरिजीत सिंह जैसे प्रमुख कलाकारों के साथ भी मंच साझा किया है। शर्ली ने तूने मारी एंट्रियां रे, दिल में बजी घंटियां रे..., जब कोई बात बिगड़ जाए, रात बाकी, यार बिना चैन कहां रे, आई एम ए डिस्को डांसर, बचना ए हसीनों आदि गाने गाकर दर्शकों को बांधे रखा। उनके साथ गायिका सोनिया कौर ने भी पंजाबी गीत गाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले कपिल शर्मा शो में कमाल दिखा चुके विकल मेहता ने अभिनेता अक्षय कुमार की मिमिक्री कर दर्शकों को हंसाया। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्मों के डॉयलाग बोलकर लोगों को गुदगुदाया। इसके बाद गढ़वाल का प्रसिद्ध पांडवाज बैंड मंच पर पहुंचा तो लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का स्वागत किया। पांडवाज बैंड ने लौंडा शेरुआ पधाना... कुमाऊंनी गीत से शुरुआत की और जमकर तालियां बटोरीं। करीब एक घंटे तक पांडवाज बैंड ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतो से समां बांधे रखा। यहां विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट, प्रताप बिष्ट, प्रकाश रावत, मुख्य संयोजक संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed