फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Yatharth is champion in Under-15, 17 and Open category

Nainital News: यथार्थ अंडर-15, 17 और ओपन वर्ग में चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Yatharth is champion in Under-15, 17 and Open category
हल्द्वानी। उत्तराखंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में हल्द्वानी के यथार्थ किरौला शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15, 17 व ओपन वर्ग के चैंपियन बने हैं। अंडर-11 बालक वर्ग में हल्द्वानी के कनिष्क, बालिकाओं में अलीगढ़ की मेघा सिंह, अंडर-13 बालक वर्ग में हल्द्वानी के आदविक शाह, बालिका वर्ग में हल्द्वानी की अर्पिता जोशी, महिला ओपन में हल्द्वानी की आन्या उपाध्याय, अंडर-19 में दून के आकाश राज, 40 प्लस पुरुष वर्ग में हल्द्वानी के ही दीप चंद्र पांडे ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


मिनी स्टेडियम में आयोजित तीन दिनी बैडमिंटन टूर्नामेंट के आखिरी दिन रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-11 बालक में कनिष्क ने हल्द्वानी के ही वेदप्रकाश रावत, बालिका वर्ग में मेघा ने हल्दूचौड़ की हिताक्षी, अंडर-13 बालक में आदिवक ने हल्द्वानी के ही मनोज रावत, बालिका में अर्पिता ने मेघा को हराया। अंडर-15 में यथार्थ ने हल्द्वानी के ही करन लोहनी, अंडर-17 में यथार्थ ने मेडल के प्रज्ज्वल भारद्वाज और अंडर-19 में देहरादून के आकाश राज ने हल्द्वानी के कृष्णा को पराजित किया। ओपन महिला में अन्या ने यहीं की बार्बी, 40 प्लस आयुवर्ग में दीप पांडे ने अल्मोड़ा के डॉ.अखिलेश को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही डबल्स के मुकाबले भी खेले गए। आयोजक व पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी तन्मय रावत ने बताया कि पांचवीं बार टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के साथ ही बाहरी क्षेत्रों के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

यहां जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट, नरेंद्र भुटियानी, विक्की साह, गोविंद बगडवाल, सुरेंद्र पांडे, आयुष कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed