फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Yashpal Arya's statement regarding the reduction of Energy Corporation

यशपाल आर्य का ऊर्जा निगम की कटौती को लेकर बयान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Yashpal Arya's statement regarding the reduction of Energy Corporation
हल्द्वानी/नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य में हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम उपभोक्ता परेशान हैं। कुछ महीनों पहले हुए विधानसभा चुनाव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा करने वाली भाजपा के सरकार में आने के बाद गर्मियों में तो दूर अब बरसात में भी ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किल से आठ से नौ घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऊर्जा से संबंधित तीनों निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल को धीरे-धीरे बर्बाद करके बेच देना चाहती है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुबह छह बजे से ही बिजली की आंखमिचौली शुरू हो जाती है जो दिन भर जारी रहती है। दिन में लाइट की कटौती से जहां व्यापारी और नागरिक परेशान हैं। वहीं शाम होते ही गांव-नगर में ऐसा अंधेरा छा जाता है जैसे कि युद्ध के समय का ब्लैक आउट हो।
विज्ञापन

बिजली कटौती के चलते घरों और दुकानों में कूलर, पंखे, फ्रिज, शोपीस बने हुए हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऊर्जा निगमों को अस्थायी व्यवस्था के तहत चलाया जा रहा है। निगमों में निदेशकों के अधिकतर पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि न केवल ऊंचे स्तर पर बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले जूनियर इंजीनियरों के भी अधिकतर पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली की कटौती से राज्य की जनता को उबारने के लिए कांग्रेस मांग करती है कि उत्तराखंड को केंद्र सरकार सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed