{"_id":"6cfd0ada748023044e7897aca847de4b","slug":"xu-said-the-11-cc-tv-cameras-in-nainital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल जू में लगे 11 सीसी टीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल जू में लगे 11 सीसी टीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल जू को हाईटेक बना दिया गया है। जू में 11 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब सभी वन्य जीव और जू में आने वाले पर्यटकों की निगरानी की जा सकेगी। इसके अलावा मुख्य गेट पर पर्यटकों के आकर्षण के लिए बिजली चलित कृत्रिम फव्वारा बनाया गया है।
विज्ञापन
जू निदेशक डा. तेजस्विनी अरविंद पाटिल और जू के रेंज आफीसर मनोज साह ने बताया कि पर्यटकों और वन्य जीवों पर निगरानी रखने के लिए 11 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक मुख्य गेट पर, दो कैमरे टाइगर के बाड़े के बाहर और अंदर, दो रेड पांडा के बाड़े पर एक अस्पताल में, एक सांभर, एक काकड़ के बाड़े और एक क्वेंलेंटाइन वार्ड में लगाया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही जू में नए वन्य जीवों को लाने के लिए लखनऊ और हिमाचल जू प्रबंधन से भी केंद्रीय जू प्राधिकरण के सहयोग से करार किया जा रहा है। करार होने के बाद अन्य नए वन्य जीव भी नैनीताल जू लाए जाएंगे।