{"_id":"6882a07448254a110f0569f1","slug":"workers-of-the-agency-doing-sewerage-work-were-beaten-up-haldwani-news-c-8-1-hld1044-604875-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीवरेज का कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था के मजदूरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीवरेज का कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था के मजदूरों को पीटा
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का कार्य करने वाली निजी कार्यदायी संस्था के मजदूरों को कुछ लोगों ने पीट दिया। धमकाया तो मजदूरों ने कार्य करने से ही इनकार कर दिया। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि पीटने वाले खुद को एक नेता का करीबी बता रहे थे।
प्रोजेक्ट मैनेजर ईश्वर सिंह ने बतया कि उनकी कार्यदायी संस्था इंदिरानगर में सीवर लाइन योजना के तहत कार्य कर रही है। 23 जून को कनेक्शन ठीक करने के लिए श्रमिक और इंजीनियर वार्ड 22 की गली नंबर 10 में गए थे। यहां कुछ लोगों ने श्रमिकों के साथ मारपीट की। घटना की वीडियो जब इंजीनियर ने बनाई तो उसका मोबाइल भी छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। धमकाया कि अगर वह दोबारा काम पर लौटे तो बच्चों से पिटवाएंगे। घटना को अंजाम देने वाले ने खुद को एक बड़े नेता का करीबी बताकर भी धमकाया। बनभूलपुरा थाना के प्रभारी एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।