फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work on repairing the basketball court has begun.

Nainital News: बॉस्केटबाल कोर्ट को दुरुस्त करने का कार्य शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Work on repairing the basketball court has begun.
नैनीताल। आरईएस विभाग की ओर से खेल मैदान क्षेत्र में स्थित बॉस्केटबाल कोर्ट में खोदाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि हाल ही में इसे तैयार किया गया था। जून माह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री के आदेश पर ही यहां खेल मैदान में विकास कार्य किए गए। इसी क्रम में यहां सीमेंट से बने बॉस्केटबाल कोर्ट को ठीक कर पीपी इंटरलॉकिंग टाइल्स के माध्यम से अत्याधुनिक बनाया गया। इन दिनों टाइल्स को हटाने के बाद खोदाई का कार्य शुरू किया जा चुका है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार का कहना है कि समतल न होने के कारण पीपी इंटरलॉकिंग टाइल्स में पानी भर रहा था। इस वजह से यहां खेल गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। इसी कारण टाइल्स को हटाकर पहले खोदाई की जा रही है। बाद से सीमेंट से समतल किया जाएगा। आरडब्लूडी के ईई कमलेश जोशी ने बताया कि खेल मैदान में हुए कार्यों में ही यह कार्य भी शामिल है।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed