{"_id":"5fac571c8ebc3e9be3463e6f","slug":"work-boycott-in-the-morning-agreement-reached-in-the-afternoon-employees-shouted-slogans-in-the-municipality-nainital-news-hld403822922","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कार्य बहिष्कार, दोपहर में हुआ समझौता, पालिका में कर्मचारियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कार्य बहिष्कार, दोपहर में हुआ समझौता, पालिका में कर्मचारियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
नैनीताल में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का घिराव करते हुए पालिका कर्मी।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। दीपावली से पहले बोनस और अक्तूबर का वेतन नहीं मिलने पर गुस्साए पालिका कर्मियों ने बुधवार सुबह कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। दोपहर बाद आंदोलित कर्मियों व पालिका प्रशासन के बीच वार्ता हुई, जिसमें दिवाली से पहले बोनस और सभी कर्मियों को दस हजार रुपये वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद पालिका कर्मियों ने कार्य बहिष्कार खत्म कर दिया।
बता दें कि मंगलवार को कर्मचारियों ने ईओ का घेराव कर वेतन और बोनस की मांग की थी। तब ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बजट की कमी की बात कहकर सिर्फ बोनस देने की बात कही। निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मोहन सिंह चिलवाल ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वहीं देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने भी मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों के तेवर देख पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी और ईओ अशोक कुमार वर्मा ने उनसे वार्ता की, जिसमें तय हुआ कि पालिका कर्मचारियों को बोनस और दस दस हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा रिटायर कर्मियों को एक माह की पेंशन दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया।
इस दौरान सचिव रितेश कपिल, सोनू सहदेव सहित शिवराज नेगी, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश चौटाला, सुनील कुमार खोलिया, राजेन्द्र कुमार, जगदीश कुमार, खीम सिंह राणा, कमल कुमार, कैलाश, सुभाष, राजकुमार, दीपक मौजूद थे। वहीं पालिकाध्यक्ष और ईओ ने बताया कि मांग पूरी होने पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है।