{"_id":"b5380627d9e5523e2a0a541a3cf06dab","slug":"won-the-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"144 अंक लेकर उत्तराखंड ने जीती ट्रॉफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
144 अंक लेकर उत्तराखंड ने जीती ट्रॉफी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
मल्लीताल शैलेहॉल में आयोजित दो दिनी 15वीं तेंशिनकान कराटे प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी उत्तराखंड के नाम रही। उत्तराखंड की टीम 144 अंक लेकर शीर्ष पर रही। 90 अंक लेकर पश्चिम बंगाल दूसरे और 45 अंक लेकर उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने आयोजक संस्था को विधायक निधि से कराटे में प्रयुक्त होने वाली मैट (80 हजार रुपये) देने की घोषणा की।
विज्ञापन
कुमिते बालिका 12-13 किग्रा भार वर्ग में छवि तलवार (गुजरात) ने स्वर्ण व अवंतिका मेहता (उत्तराखंड) ने रजत पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में कशिश (यूपी) ने स्वर्ण व दीपांशु (दिल्ली) ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा 10 से 11 किग्रा बालिका में अदिति (प.बं) व डोरिन बोरा (दिल्ली), 14/15 किग्रा बालिका में नबिया पांडे (यूके) व मानसी सिंह (यूपी), बालक राधे जोशी (उत्तराखंड) व अपूर्व दूबे (प.बं), 57 किग्रा बालक दीपक जोशी (यूपी) व शिवम जोशी (उत्तराखंड), 63 किग्रा बालक प्रखर गुणवंत (उत्तराखंड) व तनहा असलम (दिल्ली) ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसी प्रकार काता के 14/15 किग्रा बालिका वर्ग में कीर्ति जोशी (उत्तराखंड) ने स्वर्ण व नबिया पांडे (उत्तराखंड) ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा बालक वर्ग में राधिका जोशी (उत्तराखंड) व मनीष बिष्ट (उत्तराखंड), 12/13 किग्रा बालक अपूर्व डालाकोटी (उत्तराखंड) व आदित्य (प.बं), बालिका वर्ग देवज्योती राय (प.बं) व आराध्या (यूपी), बालक वर्ग दिवांशु रौतेला (यूपी) व प्रशांत रावत (यूपी), 16/17 किग्रा बालिका अंजलि प्रजापति (यूपी) व सपना सिंह (दिल्ली), 18 किग्रा बालिका वर्ग में निधिराज (यूपी) व ज्योति सिंह (आसाम) ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंपायर और जज के रूप में मेहताब आलम (दिल्ली), सतीश जोशी (यूके), विनय जोशी, (उत्तराखंड), सुनील श्रीवास्तव (यूपी), विनय (आसाम), मनोज प्रसाद (प.बं), प्रदीप (प.बं), सुधाकर (आंध्र प्रदेश), प्रवीण मैत्री (हरियाणा) व रवि कुमार (हरियाणा) आदि ने सहयोग दिया। इस दौरान मुख्य आयोजक हसरत खान, सांसद के साथ आई मीतू सिंह समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।