फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women's self-employment vehicle will run on track with interest-free loan

Nainital News: बिना ब्याज लोन से पटरी पर दौड़ेगी महिलाओं के स्वरोजगार की गाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women's self-employment vehicle will run on track with interest-free loan
भीमताल (नैनीताल)। जिले के 66 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को पंख लगाने के लिए सहकारिता विभाग आगे आया है।सहकारिता विभाग महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज पर 40 लाख रुपये का ऋण देगा। विभाग ने साल 2023-24 के लिए जिले में 66 स्वयं सहायता समूहों का चयन किया है। चयनित समूहों को विभाग जल्द पैसा देगा।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग महिला समूहों को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान योजना के तहत बिना ब्याज पर ऋण देगा। इस योजना के तहत प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को 5-5 लाख का ऋण दिया जाएगा। इससे महिलाएं बकरी पालन, दुग्ध पालन, मत्स्य पालन, कृषि, पहाड़ी उत्पादों में मसालों, दालों की पैकिंग कर ब्रिकी कर सकें। साथ ही छोटी फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू कर अपनी आजीविका चला सकें। विभाग ने सहकारी समितियों के माध्यम से महिला समूहों का चयन किया है। जिला सहायक निबंधक डीएस नपच्याल ने बताया कि जिले में 66 स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बिना ब्याज पर 40 लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed