{"_id":"6561024f5ea485294705f7e8","slug":"womens-hospital-doctor-on-leave-without-notice-haldwani-news-c-8-1-hld1006-265399-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महिला अस्पताल की डॉक्टर बिना सूचना के अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महिला अस्पताल की डॉक्टर बिना सूचना के अवकाश पर
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग के हाल खराब हैं। महिला अस्पताल में एक डॉक्टर एक महीने से अधिक समय पर बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। यहां पर नर्स की कमी के चलते जैसे-तैसे सिक नियो नेटल केयर यूनिट (एसएनसीयू) भी दो पाली में ही संचालित हो रही है। वहीं, बेस अस्पताल में बिना सूचना के अल्ट्रासाउंड बंद कर दिया गया है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिला अस्पताल में पांच महिला मेडिकल आफिसर और चार महिला रोग विशेषज्ञ है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक महिला मेडिकल आफिसर डॉ. मोनिका अग्रवाल ने दस दिन का अवकाश लिया था। अवधि गुजर जाने के बाद उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। यह अवधि भी करीब एक महीने की हो चुकी है। ऐसे में सीएमओ को प्रकरण से अवगत कराया गया है। यही नहीं अस्पताल में एक महिला रोग विशेषज्ञ करीब 25 दिन के अवकाश पर है जबकि दूसरी डॉक्टर जाने की तैयारी में हैं। ऐसे में अस्पताल में चार महिला मेडिकल आफिसर और दो महिला रोग विशेषज्ञ ही रह जाएंगी।
इतना ही नहीं, अस्पताल में नर्स की संख्या भी काफी कम है। इसके चलते लंबे समय से सिक नियो नेटल केयर यूनिट के दो पाली में चल रही है। इसकी क्षमता 12 बेड की है, जबकि भर्ती एक से दो बच्चों को किया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ उषा जंगपांगी ने बताया कि महिला अस्पताल में कार्यरत एक लेडी मेडिकल आफिसर काफी समय से अनुपस्थित हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। इसके अलावा एक चिकित्सक अवकाश पर हैं। आईपीडी और ओपीडी में रोगियों की संख्या को देखते हुए सीएमओ से एक चिकित्सक को तैनात करने का अनुरोध किया गया है। उम्मीद है कि एक चिकित्सक जल्द मिल जाएंगी।