फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   women's football match winner

Nainital News: केरल और चंडीगढ़ की टीम ने जीता तीसरे दिन का मैच

Fri, 31 Mar 2023 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 31 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
women's football match winner
हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीनियर महिला फुटबाल चैंपियनशिप के चौथे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में केरल और उत्तराखंड के बीच हुए मुकाबले में केरल की टीम 6-2 के अंतर से विजेता रही। दूसरा मैच चंडीगढ़ और मिजोरम के बीच हुआ जिसमें चंडीगढ़ ने 6-1 के अंतर से गोल करके जीत दर्ज की।
विज्ञापन


उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मैच सुबह 9 बजे हुआ। केरल और उत्तराखंड के बीच हुए पहले मुकाबले में केरल की टीम ने अंतिम 5 मिनट में तीन गोल करके पहला मैच जीत लिया। सर्वाधिक गोल केरल की रेशमा ने किए। दूसरा मैच चंडीगढ़ और मिजोरम की टीम के बीच हुआ जिसमें चंडीगढ़ ने मिजोरम को 6-1 से हराकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अनिरूद्ध पाठक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत रहे। मयंक पांडे, संजय रे, उमेश कुमार, रोहित, शुवांकर दास, रूणिकेश रंगराव, सुकांता और संदीप दास ने निर्णायक की भूमिका निभाई। थे। आयोजक सचिव आरिफ अली ने बताया कि शुक्रवार को पुडुचेरी और महाराष्ट्र के बीच मैच खेला जाएगा। मैच में पूर्व डीएसओ अख्तर अली, निधि विंजोला, पूनम मेहता, जीवन सिंह बिष्ट, दिनेश कुमार सिंह, दलवीर सिंह, पीतांबर भट्ट और सलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed