फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women will make tourists safari in Corbett Park: CM

कार्बेट पार्क में महिलाएं कराएंगी पर्यटकों को सफारी : सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Women will make tourists safari in Corbett Park: CM
रामनगर (नैनीताल)। विश्व वानिकी दिवस पर वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रामनगर के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने 25 मिनट के भाषण में कहा कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में अगले पर्यटन सत्र के लिए 50 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण किया जाएगा। इनका संचालन महिलाओं की ओर से ही किया जाएगा। महिलाओं को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के अंतर्गत जिप्सी खरीदने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। भारत में पहली बार किसी टाइगर रिजर्व में 50 महिलाएं नेचर गाइड के रूप में और 50 महिलाएं जिप्सी चालक के रूप में पर्यटकों को सफारी करवाएंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनगर में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए सिंचाई नहरों को कवर किया जाएगा। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे गावों में दाखिल खारिज पर लगी रोक पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

आमडंडा में होगी एम्फीथिएटर की स्थापना
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आमडंडा में जिम कार्बेट एवं वन्य जीवों पर आधारित ‘लाइट एंड साउंड शो एवं एंफीथिएटर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए खनिज न्यास से दो करोड़ रुपए, उत्तराखंड वन विकास निगम से एक करोड़ रुपए और कार्बेट फाउंडेशन की ओर से एक करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। शेष आवश्यक धनराशि की व्यवस्था अन्य मदों से आवश्यकतानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू सेंटर पर्यटकों के लिए खोला जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ढेला रेंज में विश्व स्तरीय वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण अब अंतिम दौर में है। इस रेस्क्यू सेंटर को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा, ताकि पर्यटक यहां पर बाघों के दर्शन कर सकेंगे।
यह घोषणाएं भी कीं
-भरतपुरी, पंपापुरी, दुर्गापुरी और कौशल्यापुरी कॉलोनी के विनियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
-रामनगर में कुमाऊं और गढ़वाल से संचालित होने वाली निजी बसों के लिए भी संयुक्त बस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
- मालधनचौड़ को तहसील से जोड़े जाने की भी घोषणा की।
फाटो को पर्यटन जोन बनाया जाएगा
रामनगर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज को पर्यटन जोन बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि फाटो और उत्तरी जसपुरी रेंज को मिलाकर एक पर्यटन जोन बनेगा। शासन में इसका प्रस्ताव है, जिसे जल्द मंजूरी मिलेगी। रामनगर आने वाले पर्यटकों को एक नया जोन मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।
मोदी नहीं होते तो देश बेहाल हो जाता
रामनगर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड के दौरान लॉकडाउन में प्रधानमंत्री मोदी ने अलख जलाई। यदि मोदी नहीं होते तो देश बेहाल हो जाता हैै। भारत 130 करोड़ की आबादी वाला देश है। देश में प्रधानमंत्री की हर बात अनुसरण किया। जैसे मॉस्क पहना, सामाजिक दूरी बनाना आदि। सीएम ने यह भी कहा कि लॉकडाउन में उद्यम चौपट हो गया। आर्थिक मंदी आ गई और लोगों घरों के अंदर तनाव में आ गए। रोजगार चौपट हो गया। उस दौर में लोगों के रात-दिन फोन आते थे कि हमें बचाओ। महाराष्ट्र, पुणे, मुंबई, दिल्ली एनसीआर से फोन आते थे। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के माध्यम से कई रेलें चलाईं। उन प्रवासियों को यहां लाए और उन्हें स्वरोजगार दिलाया।
यह भी कहा
- उत्तराखंड का पानी और जवानी बेकार ना जाए इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।
-राज्य की आधी आबादी महिलाओं से उनकी भागीदारी के लिए उन्हें स्वरोजगार की ओर ले जा रहे हैं।
-हम स्वरोजगार की ओर बढ़ रहे है और प्रदेश में भी तीन लाख रुपए तक लोन बिना ब्याज के दिया गया।
-राज्य में वन संरक्षण एवं संवर्धन में राज्य की महिलाओं की सीधी भागीदारी बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने गर्जिया मंदिर के किए दर्शन
रामनगर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री ने मां गर्जिया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने जब सांसद का चुनाव लड़ा था तो उन्होंने चुनावी अभियान में गर्जिया देवी मंदिर में दर्शन कर विजयी होने की मन्नत मांगी थी। वह रिकॉर्ड तीन लाख से अधिक वोटों से जीते थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तीरथ सिंह रावत गर्जिया मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन किए।

विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
रामनगर। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने ज्ञापन में बैलपड़ाव चौकी को रामनगर थाना में शामिल करने की मांग की। वहीं न्यायालय परिसर रामनगर में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर उपलब्ध कराने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष रतन सिंह चौहान, सचिव सुखदेव सिंह रामगढ़िया, नरेंद्र रावत, यूनुस, तरुण बिष्ट, ललित तिवारी, गौरव तिवारी, गणेश कुमार गगन आदि रहे। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के सदस्यों ने सीएम को ज्ञापन देकर 14 मई को भगवान परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा कराने का अनुरोध किया। समाजसेवी हरीश चंद्र सती ने रामनगर से भतरौजखान, गैरसैंण तक सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, लालमणि, पान सिंह नेगी, मोहन सिंह सजवान, किरण आर्य ने ज्ञापन सौंपकर गांव लालढांग को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की। गिरिजा देवी मंदिर समिति ने एक एकड़ भूमि समिति को लीज पर देने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष केएस अधिकारी, निशांत पपनै आदि रहे। आईएमपीसीएल ने कर्मचारियों ने आईएमपीसीएल का निजीकरण रोकने के लिए ज्ञापन दिया। वन विकास निगम ने दस सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed