फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women will increase their income by selling mountain products in Bakhli

Nainital News: बाखली में पहाड़ी उत्पाद बेच महिलाएं बढ़ाएंगी आय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Women will increase their income by selling mountain products in Bakhli
भीमताल (नैनीताल)। महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मंगलवार को भीमताल ब्लॉक में नाबार्ड के सहयोग से बाखली ग्राम दुकान का शुभारंभ किया गया। दुकान का संचालन दक्ष स्वयं सहायता समूह को सौंपा गया। समूह में 50 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा। महिलाओं की ओर से ऐपण कला आधारित उत्पाद, रिंगाल, शिल्प सामग्री, जूट उत्पाद, अचार, शहद, मोटे अनाज, दालें और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री बेची जाएगी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने महिला सशक्तीकरण और स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। अग्रणी जिला प्रबंधक अमित बाजपेयी ने महिला समूहों की सदस्यों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया। यहां अतुल पांडेय, गोपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed