फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women try to sell to

महिला को बेचने का किया प्रयास

Tue, 30 Jun 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 30 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन

लालकुआं की कांग्रेस नेत्री ने एक महिला को बहला फुसलाकर बेचने की कोशिश की। महिला किसी प्रकार कांग्रेस नेत्री के चंगुल से भागकर घर पहुंची। इस घटना के चलते महिला का परिवार टूटने के कगार पर है।

विज्ञापन


एसपी सिटी के निर्देश पर  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल इस घटना की जांच कर रही है। इधर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोपों से घिरी महिला नेत्री को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


बिहार निवासी महिला अपने पति के साथ लालकुआं में रहकर धोबी का काम करती है। 13 जून की सुबह महिला कपड़ा लेकर कांग्रेस नेत्री के घर गई। कांग्रेस नेत्री ने महिला को आधार कार्ड और अन्य सुविधाएं दिलाने का वादा कर रेलवे स्टेशन चलने के लिए कहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला, कांग्रेस नेत्री पर भरोसा करते हुए उसके साथ काशीपुर चली गई। वहां उसने महिला के मांग का सिंदूर धुला दिया और आरोप है कि उसे बेचने की कोशिश की लेकिन महिला को आभास हो गया कि उसके साथ कुछ गड़बड़ी होने वाली है। वह कांग्रेस नेत्री से झगड़ा करने लगी।

इसके बाद कांग्रेस नेत्री ने उसकी पिटाई कर दी। किसी प्रकार वह शाम को अपने घर पहुंची। पति ने महिला से पूछताछ करने के बाद उसकी  पिटाई कर दी और गायब रहने का कारण भी पूछा। महिला ने घटना के लिए कांग्रेस नेत्री को जिम्मेदार ठहराया।


यह मामला एसपी सिटी के समक्ष आया। एसपी सिटी ने इस घटना की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को करने का आदेश दिया है। सेल के कर्मचारियों ने घटना के बाबत महिला से पूछताछ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed