{"_id":"66de46b6c20f2cb8f004d814","slug":"women-took-to-the-streets-to-protect-half-the-population-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-104401-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आधी आबादी की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आधी आबादी की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं
Mon, 09 Sep 2024 06:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज चौराहे से शहीद स्मारक पार्क तक युवा आक्रोश रैली में शामिल महिलाएं।
रामनगर (नैनीताल)। देश और प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों के विरोध में रामनगर में महिलाओं और युवा कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
महिला एकता मंच और जिम कॉर्बेट महिला क्लस्टर ने ग्राम कानिया चौराहा पर धरना देकर जुलूस निकाला। चंपा पांडे ने 11 सितंबर 2024 को वनग्राम सुंदरखाल में भी धरना-प्रदर्शन की घोषणा की। कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
वहां महिला एकता मंच की संयोजक ललिता रावत, समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी, किसान संघर्ष समिति के ललित उप्रेती, सरस्वती जोशी, कौशल्या, माया नेगी आदि रहीं।
वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महिला उत्पीड़न के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली भवानीगंज से शुरू हुई जो लखनपुर के शहीद पार्क पर समाप्त हुई। रैली में महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि महिला अपराध के मामलों में कठोर कानून बनाकर आरोपियों को फांसी दी जाए। वहां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन शाह, अमित कुमार, बलजिंदर सिंह, अब्दुल रहमान, कमला देवी, सचिन कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसी आज रुद्रपुर में डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार के विरोध में 9 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर में डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। रविवार को कांग्रेस कार्यालय रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऊधमसिंह नगर के डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, ललिता उपाध्याय, पुष्पा देवी, विमला आर्य, हाजी मो. अकरम आदि मौजूद रहे।