फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women stuck in Eo, from pant park to police station

ईओ से भिड़ीं महिलाएं,पंत पार्क से लेकर थाने तक हंगामा 

Fri, 23 Feb 2018 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।   Updated Fri, 23 Feb 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
Women stuck in Eo, from pant park to police station
फड़ हटाने पहुंची पुलिस व पालिका की टीम के साथ उलझने के बाद फड़ कारोबारियों ने केरोसिन अपने उपर उड़लते। - फोटो : अमर उजाला

फड़ हटाने की कोशिश में बृहस्पतिवार को पालिका प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा नगर पालिका की टीम और मल्लीताल पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को पंत पार्क मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला भी आ गए। पालिका की टीम ने फड़ हटाने का प्रयास किया तो महिलाएं अधिशासी अधिकारी से भिड़ गईं। उन्होंने ईओ रोहिताश शर्मा पर आरोपों की बौछार कर दी। भ्रष्टाचार समेत तमाम आरोप ईओ पर लगाए गए। महिलाओं और ईओ में हाथापाई तक हो गई। 

विज्ञापन


हंगामे के दौरान ईओ और पुलिस ने रेहड़ी पटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद को हिरासत में लिया और साथ ले जाने लगे। इस पर फड़ वाले पुलिस और नगर पालिका की टीम से भिड़ गए। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। बाद में ईओ रोहिताश शर्मा पर महिलाओं से मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग की। इसको लेकर काफी देर तक मल्लीताल थाने में हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने अपनी गाड़ी में महिला को बीडी पांडेय जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। कैप्टन डॉ. राजेश साह ने बताया कि सभी जांचें सामान्य निकलीं।
विज्ञापन


एडीएम ने कहा-नहीं होने देंगे अवैध कब्जा
एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह ने फड़ वालों को बैठक के लिए सोमवार को बुलाया है। उन्होंने बैठक संबंधी पत्र दिखाने का प्रयास किया तो एक महिला ने कागज पर हाथ चला दिया। इसके बाद एडीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को किसी हाल में खराब नहीं होने दिया जाएगा। बवाल से प्रशासन झुकेगा नहीं। ईओ रोहिताश शर्मा को निर्देश दिए कि बवालियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। फड़ वालों को नियमानुसार बैठने के लिए जमीन दी जाएगी, लेकिन गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से फड़ लगाने जा पहुंची महिला
विवाद के दौरान बेहोश हुई रीना कश्यप दो घंटे अस्पताल में रहने के बाद दोबारा फड़ लगाने के लिए पंत पार्क पहुंच गई। अन्य महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों ने उसे समझा कर शांत किया।

पालिका कर्मी लिप्त मिले तो होगी कार्रवाई
ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रहीं हैं कि कुछ पालिका कर्मियों के रिश्तेदार भी फड़ लगाने वालों में शामिल हैं। ऐसे पालिका कर्मियों पर फड़ वालों को शह देने का आरोप है। ईओ ने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। अगर कोई पालिका कर्मी इसमें लिप्त पाया जाएगा तो उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।

ईओ पर बरसे एडीएम
कमिश्नर के निर्देश पर पंत पार्क पहुंचे एडीएम ने ईओ हरबीर सिंह से पूछा कि अब तक उनकी ओर से जारी किया गया पत्र फड़ वालों को क्यों नहीं दिखाया गया। इस पर ईओ ने कहा कि वह किसी बड़े अधिकारी के मौके पर आने का इंतजार कर रहे थे। इस पर एडीएम ने अधिशासी अधिकारी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जब वह आदेश जारी कर चुके हैं कि वेंडर जोन बनाए जाने पर सबके नामों पर विचार किया जाएगा तो पत्र फड़ वालों को क्यों नहीं दिखाया गया। एडीएम ने कहा कि ईओ की गलती के वजह से बात कमिश्नर तक जा पहुंची है।


पालिका का रवैया ढुलमुल
अवैध कब्जेदारों को लेकर नगर पालिका का रवैया ढुलमुल रहा है। विवाद साल 2014 से चल रहा है। चार साल में अब तक कई बार पंत पार्क में फड़ लगे और हटे। अब तक समस्या का स्थायी हल नहीं निकाला जा सका है। ऐसे में विवाद की स्थिति आज भी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed