फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women started a business by making macaroni of maduva and semolina

Nainital News: महिलाओं ने मडुवे और सूजी की मैक्रोनी बनाकर शुरू किया कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Women started a business by making macaroni of maduva and semolina

विज्ञापन
हल्द्वानी। जग्गीबंगर हल्दूचौड़ की तीन महिलाओं ने पांच महीने की ट्रेनिंग लेने के बाद मडुवे और सूजी की मैक्रोनी का कारोबार शुरू किया है। जहां आम मैक्रोनी में मैदा होता है और इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया जाता है। वहीं मोटे अनाज से बने इस उत्पाद लोग हाथों हाथ खरीद रहे हैं। दो महीने पहले शुरू किए कारोबार से महिलाओं की प्रतिदिन 1000 रुपये की कमाई भी हो रही है।इन दिनों उत्थान मंच में लगे हरेले मेले में कई महिलाओं ने स्टॉल लगाए हैं। इन्हीं में से एक स्टॉल में मौजूद उनकी जानकी तिवारी, हिमानी और ममता पलड़िया ने बताया कि समूह की महिलाएं हल्दूचौड़ में एक फैक्टरी में काम करती हैं। यहां से उन्हें अपना कारोबार शुरू करने की प्रेरणा मिली। तीन दिन में वह लोग मडुवे और गेहूं मिश्रित मैक्रोनी व चाऊमीन तैयार कर लेते हैं। यह अभी 120 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही है। इसके अलावा वे लोग सूजी की भी मैक्रोनी तैयार कर रहे हैं। पहाड़ के धान को कूटकर वह लोग पोहा भी बना रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed