{"_id":"68e03e99c90030f38f0e5f79","slug":"women-self-employment-and-online-marketing-were-discussed-in-the-review-meeting-haldwani-news-c-337-1-shld1032-125993-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: समीक्षा बैठक में महिला स्वरोजगार, ऑनलाइन मार्केटिंग पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: समीक्षा बैठक में महिला स्वरोजगार, ऑनलाइन मार्केटिंग पर हुई चर्चा
Sat, 04 Oct 2025 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला उद्योग केंद्र में महिला उद्यमिता विकास परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने विभागीय कार्मिकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कहा। बैठक में जनपद की महिलाओं के स्वरोजगार, ऑनलाइन मार्केटिंग बाजार की उपलब्धता विषय पर भी चर्चा हुई।
संयुक्त निदेशक दीपक मुरारी ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आगामी समय में केंद्र सरकार के ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफार्म ओएनडीसी के माध्यम से ऑनलाइन वर्कशॉप आयोजित होगी जिसमें महिला समूहों को जोड़कर मार्केटिंग की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उद्यमियों के लिए रूरल हाट भी खोला जाएगा। बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत विभाग की ओर से लाभान्वित किया जा रहा है। बैठक में महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता समेत कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद