{"_id":"67f2e4b6e301fba47d04075a","slug":"women-sat-on-a-dharna-in-front-of-the-liquor-shop-all-night-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-106653-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शराब की दुकान के आगे रातभर धरने पर बैठीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शराब की दुकान के आगे रातभर धरने पर बैठीं महिलाएं
Mon, 07 Apr 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। पाटकोट में नई शराब की दुकान खोलने के विरोध में रविवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने दुकान के बाहर डेरा डाल दिया जिसके चलते दुकानदार शटर खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वहीं रात में भी महिलाएं दुकान के बाहर धरना दे रही हैं।
धरनास्थल पर बबीता बिष्ट ने कहा कि एक ओर सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने की बात कह रही है जबकि राज्य के पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा व्यवस्था बदहाल हैं। सड़कें नहीं होने से लगातार पलायन बढ़ रहा है और गांव खाली हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। रात में भी महिलाएं घर परिवार छोड़कर शराब की दुकान के विरोध में सड़कों पर धरना देने के लिए मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन
धरना देने वालों में दमयंती देवी, प्रेम देवी, गुड्डी, तुलसी छिमवाल, पूनम देवी, कमला देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, विमला देवी, जानकी देवी, पार्वती देवी, गोदावरी देवी, सुमन, तुलसी देवी आदि महिलाएं शामिल थीं।
कोट
पाटकोट में ग्रामीण शराब की दुकान के विरोध में आंदोलरत है। इस मामले की रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी को भेज दी है। - राहुल शाह, एसडीएम रामनगर