{"_id":"689251f6860221f633067857","slug":"women-are-lighting-up-the-economy-with-the-pirul-that-causes-fire-haldwani-news-c-337-1-shld1032-124293-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आग भड़काने वाले पिरूल से आर्थिकी रोशन कर रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आग भड़काने वाले पिरूल से आर्थिकी रोशन कर रहीं महिलाएं
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगर कुछ करने का जज्बा हो तो परिस्थितियां और संसाधन मायने नहीं रखते हैं। अपने हुनर की बदौलत पहाड़ की महिलाएं अपनी आर्थिकी को संवार रही हैं। जंगल में आग भड़काने वाले पिरूल से शानदार राखियां भी हाथोंहाथ बिक रही हैं। महिला संगठनों की ओर से तैयार उत्पादों को कारोबारी हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
द्वाराहाट में लंबे समय से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित कर रहीं मंजू आर साह पिरूल से राखी तैयार कर रही हैं। दिल्ली तक उनके हाथों से तैयार राखी ने अलग पहचान बनाई है। वह एक दिन में 10 से 15 राखी तैयार कर लेती हैं। प्रत्येक राखी की कीमत 50 रुपये रखी है। आसपास की अन्य महिलाएं भी इस कारोबार को अपना रही हैं। संविदा में लैब असिस्टेंट मंजू अब तक दो हजार महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दे चुकीं हैं। मंजू को पिरुल वूमेन भी कहा जाता है।
भीमताल की अंजली पोखरिया भी पिरूल से राखी का कारोबार कर रही हैं। तीन साल से अंजली राखी बना रहीं हैं। स्थानीय बाजार से लेकर देहरादून और रामनगर में ये खासी पसंद की जा रही हैं। हल्द्वानी निवासी छात्रा इशिता मेर ने मंजू से प्रशिक्षण लेकर पिरूल से राखी बनाने का काम शुरू कर दिया है। बताती हैं कि पहाड़ों में पिरूल आसानी से मिल जाता है और रोजगार का जरिया भी बन रहा है।