फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   woman was mauled to death by a wild animal in Suryajala of Bhimtal block

Nainital: मवेशियों के लिए चारा लाने गई महिला की वन्यजीव के हमले में मौत, वन विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी

Sat, 04 Apr 2026 09:47 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 04 Apr 2026 09:47 AM IST
सार

भीमताल ब्लॉक के सूर्यागांव में मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को वन्यजीव ने घर के पास से उठा ले गया। महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में जंगल में पड़ा मिला।

विज्ञापन
woman was mauled to death by a wild animal in Suryajala of Bhimtal block
भीमताल के सूर्याजाला गांव में महिला की मौत के बाद रात को लाठी डंडे लेकर गश्त करते ग्रामीण। - फोटो : स्रोत ग्रामीण

विस्तार

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूर्यागांव के तोक सूर्याजाला में शुक्रवार की शाम मवेशियों के लिए जंगल चारा लेने जा रही एक महिला को घर के पास से वन्य जीव उठा ले गया। इस दौरान परिजनों ने काफी शोर मचाया लेकिन वन्य जीव महिला को जंगल की तरफ लेकर चला गया। शाम आठ बजे के करीब महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में जंगल में पड़ा मिला।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सूर्यागांव के तोक सूर्याजाला निवासी हंसी देवी (55) पत्नी लाल सिंह सूर्या शुक्रवार की शाम चार बजे चारा लेने के लिए जंगल जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे वन्य जीव ने हंसी देवी पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। महिला को जंगल की तरफ ले जाता देख परिजन और ग्रामीण शोर मचाते हुए जंगल की ओर भागे। काफी देर खोजबीन के बाद महिला का शव जंगल में पड़ा मिला। घटना के बाद वन कर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों को टीम भेजकर आदमखोर को पकड़ने के निर्देश दिए हैं साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अकेले जंगल में चारा लेने गई थी तभी महिला पर एक वन्य जीव ने हमला कर उसे मार दिया। विभाग की टीम मौके पर है। पिंजरा लगाने और ट्रैप कैमरे लगाने की कार्रवाई की जा रही है। हमला करना वाला जीव बाघ था या तेंदुआ इसका भी पता लगाया जा रहा है।-आकाश गंगवार, डीएफओ, नैनीताल

पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे
डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि घटना के बाद वन कर्मियों की टीम क्षेत्र में पहुंच गई है। गांव में पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। ट्रैंकुलाइज के लिए डॉक्टर की टीम भी बुलाई गई है और वन कर्मियों की गश्त जारी है। उन्होंने लोगों से अकेले जंगल की ओर नहीं जाने और घरों से अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दी जा रही है।



 महिला की मौत की घटना बेहद दुखद है। वन विभाग के अधिकारियों को आदमखोर वन्य जीव को पकड़ने के लिए कहा गया है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के लिए कहा गया है।-डॉ हरीश बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भीमताल

तीन साल में हो चुकी है नौ मौतें

1- वर्ष 2023 में 10 दिसंबर को बाघ के हमले से भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में पुष्पा देवी की मौत।

2- वर्ष 2023 में भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत मलुवाताल के कसाइल में बाघ के हमले से इंद्रा देवी की मौत।

3- वर्ष 2023 में भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के ताड़ा गांव में बाघ के हमले से निकिता शर्मा की मौत।

4- वर्ष 2024 में नौकुचियाताल के सिलौटी में बाघ के हमले से लीला देवी की मौत।

5- वर्ष 2025 में बेतालघाट के ओखलढूंगा में बाघ के हमले से शांति देवी की मौत।

6- 27 दिसंबर 2025 को धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा में हेमा देवी की मौत।

7- 30 दिसंबर 2025 को ओखलकांडा की ग्राम पंचायत चमोली में हमले से रेखा देवी की मौत।

8- 11 जनवरी 2026 को धारी ब्लॉक में गंगा देवी की मौत।

9- तीन अप्रैल 2026 को भीमताल ब्लॉक के सूर्यागांव की हंसी देवी की मौत।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed