{"_id":"6615c75c661b7aa0210bb864","slug":"woman-tried-to-jump-into-the-river-haldwani-news-c-239-1-shld1036-102927-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महिला ने किया नदी में कूदने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महिला ने किया नदी में कूदने का प्रयास
Wed, 10 Apr 2024 04:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। पति के उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला कोसी नदी के नए पुल से कूदने का प्रयास कर रही थी। तभी वहां से गुजर रही एक महिला ने उसे नदी में कूदने से रोका। कोतवाली में पुलिस ने महिला की परेशानी सुनकर उसके पति को बुलाकर मामला सुलझाया।
मंगलवार सुबह पूछड़ी स्थित फौजी कॉलोनी की नूर बानो नाम की महिला अपनी एक पुत्री के साथ कोसी नदी के नए पुल पर पहुंची। अचानक वह पुल से नीचे नदी में कूदने को लेकर लटक रही थी, तभी पास से गुजर रही एक अन्य महिला ने उसे नदी में कूदने से रोक लिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली लेकर पहुंची। यहां महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन उसे परेशान करने के साथ ही उसके साथ मारपीट करता है। खर्चे के लिए पैसे भी नहीं देता है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के पति को कोतवाली बुलाया गया। मामला पारिवारिक था और दोनों में सुलह करा दी गई और महिला अपने पति के साथ चली गई। संवाद