फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman stops marriage in Canada, accuses young man of second marriage

महिला ने कनाडा से मेल कर रुकवाई शादी, युवक पर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman stops marriage in Canada, accuses young man of second marriage
रामनगर (नैनीताल)। कनाडा में रह रही महिला ने एसएसपी नैनीताल को मेल कर रामनगर में रहने वाले युवक पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। एसएसपी के निर्देश पर रामनगर पुलिस हरकत में आई और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को रामनगर में होने वाली शादी को रुकवा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि काशीपुर निवासी महिला वर्तमान में कनाडा में नौकरी कर रही है। कनाडा से महिला ने एसएसपी को मेल पर खताड़ी रामनगर निवासी युवक पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। कोतवाल के अनुसार महिला और युवक दिल्ली में एक कंपनी में काम करते थे और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला कंपनी के काम से कनाडा चली गई और वह दो साल से वहीं रह रही है। अब उसे पता चला कि युवक दूसरी शादी कर रहा है। ऐसे में उसने एसएसपी को कनाडा से मेल कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने युवक को थाने बुलाया और पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने युवक की शादी को रुकवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed